बनिहाल-बारामुला के बीच रेल सेवा सात और आठ जुलाई को बंद रहेगी। बुरहान वानी की बरसी पर हिंसा की आशंका से रेल प्रशासन ने यह फैसला किया है। इस बीच बिगड़े हालात को लेकर पिछले चार दिन से बंद रेल सेवा वीरवार को बहाल की गई थी, लेकिन देर शाम अगले दो दिन के लिए रेल सेवा स्थगित करने का फैसला किया गया।