जम्मू। शहर के केनाल रोड स्थित पार्क से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने जब व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।