फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से डीएसपी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बनतालाब इलाके में एक डीएसपी को अपने ही घर में बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए डीएसपी को जीएमसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी वीके सिंह निवासी ठठर बनतालाब मौजूदा वक्त में पीएचक्यू के आईआरपी की 17वीं बटालियन में तैनात थे। रविवार को उनके घर में बिजली का काम चल रहा था, इसी दौरान वो उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। जीएमसी में डाक्टरों ने उन्हें 65 प्रतिशत झुलसा बताया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें