फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा को पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। केवीके राज्य में पहला केंद्र होगा। जिसका चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। केंद्र की ओर से कृषि को बढ़ावा देने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए गए हैं। केवीके आरएस पुरा का चयन 78 केंद्रों में से हुआ है। यह तमाम केंद्र आईसीएआर-एअीएआरआई जोन लुधियाना निदेशालय के अंतर्गत चल रहे हैं। प्रोत्साहन पुरस्कार में 2.25 लाख रुपये की राशि भी केंद्र को मिलेगी। इसके लिए स्कास्ट के वाइस चांलसर प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने एसोसिएट डायरेक्टर डा. आरके अरोड़ा और उनकी टीम को पुरस्कार के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केवीके आरएस पुरा सराहनीय कार्य कर रहा है। किसानाें को भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बेहतरीन सेवाओं के लिए केवीके का नाम पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें