फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में राज्यपाल शासन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की ओर से प्रेस कल्ब के बाहर प्रदर्शन कर राज्य में राज्यपाल शासन लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सीनियर उप प्रधान पीके गंजू और राज्य सचिव शंकर सिंह चिब ने कहा कि राज्य में लोगों और मीडिया कर्मियों के नागरिक अधिकारों का हनन हो रहा है। कंट्रैक्चुआल लेक्चरारों, डेलीवेजरों, आरईटी और अब पीएससी के जम्मू के छात्रों के प्रति भेद भाव पूर्ण रवैये को लेकर रोजाना प्रदर्शन हो रहे हैं। कश्मीर में सेना और पुलिस कर्मियों को अपनी जान से जूझना पड़ रहा है। जबकि बहुत से कर्मियों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि वह संविधान की धारा 92 के अंतर्गत अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए राज्स सरकार को निरस्त कर राज्य पाल शासन लागू करें। इस मौके पर राज कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, रविंद्र जंवाल, निर्मल किशोर, अनिल रकवाल, हरदेव सिंह, लखविंद्र सिंह, अनाम शर्मा, बलवीर कुमार संजय भगत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें