जम्मू। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ यात्रा 2017 के प्रबंधों का जायजा लिया। श्रीनगर में हुई बैठक में उन्होंने खन्नाबल, अनंतनाग में आतंकी हमले में घायलों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने बताया कि मंगलवार को बालटाल ट्रैक से 4836 और पहलगाम से 5776 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया।