अमर उजाला ब्यूरो
गंग्याल।
गंग्याल पुलिस ने एक चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चोरी के पैसे भी बरामद किए गए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी सुंदरबनी जोकि गंग्याल इलाके में एक शराब की दुकान में काम करता है। उसकी तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि 28 अप्रैल को दुकान में चोरी हो गई थी। चोर दुकान का शटर तोड़कर 48 हजार रूपए नगद ले गए थे। पुलिस द्वारा जांच किये जाने पर अब मामले को सुलझा लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दीनानगर गुरदासपुर के एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान टोनी सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में एक साथी और पकड़ा गया। जिसकी पहचान गुलशन कुमार पुत्र रतन चंद निवासी आरएसपुरा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी के 15 हजार रूपए बरामद किए गए हैं।