कार ने महिला को मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायल महिला को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। जम्मू अखनूर सड़क मार्ग पर दोमाना पुलिस नाका के पास महिला सड़क पार कर रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हैरानी की बात यह है कि नाके पर तैनात पुलिस कर्मी भी गाड़ी का नंबर नहीं देख सके। फिलहाल दोमाना में किराये पर रहने बाली महिला का इलाज जीएमसी में चल रहा है। दोमाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया है।