अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
जेकेएसएसए टीचर फोरम ने वेतनमान की अदायगी न होने पर प्रदर्शनी मैदान में धरना प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द वेतनमान अदायगी की मांग की है। अध्यापकों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है। राज्य अध्यक्ष यूनिस राही ने बताया कि वेतन न मिलनें से अध्यापकों को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश सरकार से कई बार अध्यापक मांग भी कर चुके हैं। अभी तक अध्यापकों को वेतनमान नहीं मिला है। छह माह से अध्यापक वेतन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी ने भी वेतन अदायगी करने का आश्वासन दिया था। अभी तक वेतनमान अध्यापकों को नहीं मिला। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एसएसए अध्यापकों की समस्याओं का निदान करे। शीघ्र ही एसएसए ग्रांट को जारी किया जाए। अध्यापकों को ट्रांसफर पालिसी, डीए और अन्य लोग भी प्रदेश सरकार दे। इस मौके पर राज्य महासचिव जोगिंद्र कुमार, सुरेंद्र, गुरदास कुमार, संजय, राजेंद्र और दविंद्र मौजूद रहे।