फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज् यौडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों के खिलाफ अभियान का समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ज्यौड़ियां। कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे को लेकर भारतीय सेना का चल रहे अभियान का सैनिक समाज ने समर्थन किया है।
सैनिक समाज सभा खौड़ के पदाधिकारियों ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब हमारा भारत आतंकवाद मुक्त होगा। कश्मीर में रहने वाले लोग शांति से अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे । सभा के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल बीएस चिब ने मासिक बैठक के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता सभा ब्लाक खौड़ के प्रधान सेना निवृत्त सूबेदार मेजर फरजूल सिंह ने की। उन्होंने बैठक में कहा कि जिस दिन सभा का गठन किया था। उसी दिन ही हमारी सभा के सभी लोगों ने फैसला लिया था कि गरीब लोगों की मदद करने के लिए सभा हमेशा तैयार रहेगी। आज भी बैठक के दौरान सभा के सभी सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में किसी गरीब कि लड़की की शादी हो या फिर किसी गरीब के परिवार का कोई सदस्य किसी बीमारी से पीड़ित है। उनके कहे बिना ही सेवा के लिए पहुंच जाते है। सभा के लोगों ने सरकारी विभागों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के स्थानीय विधायक से लेकर देश के पीएम तक के भाजपा के लोगों द्वारा गीत गाए जा रहे है कि देश में भ्रष्टाचारी खत्म हो गई है। लेकिन खौड़ के सरकारी विभागों की कार्रवाई को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि भ्रष्टाचार पर रोक लग गई है । उन्होंने कहा कि हमारे पास कई गरीब लोग परेशानियां लेकर आते हैं। सभा के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल बीएस चिब ने कहा की बैठक के दौरान सभा के सभी लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले। सभा के उपप्रधान सूबेदार गुलबदन सिंह, कुलदीप सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह, कश्मीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें