दोमाना। वीरवार को मुट्ठी क्षेत्र से रणवीर नहर से मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार मृत युवती की पहचान मिक्कू पंडिता (30) निवासी विनायक नगर अपर मुट्ठी के रूप में हुई है। परिजनों ने युवती के घर नहीं आने पर दोमाना पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने परिजनों को मृतका की फोटो दिखाई तो उन्होंने उसे पहचान लिया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस युवती के नहर में डूबने के कारणों की जांच कर रही है। ब्यूरो