जम्मू। प्रदेश भाजपा पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, ब्राह्मण सभा, राजपूत सभा, गन मैन्युफेक्चरर एसोसिएशन, रघुनाथ सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडलों के अलावा कुल मिलाकर करीब पचास प्रतिनिधिमंडलों ने केंद्रीय मंत्री को अपनी व्यक्तिगत के अलावा सार्वजनिक समस्याएं बताईं। इन समस्याओं में बिजली, पानी, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, सड़कों का निर्माण, विकास व अन्य समाज से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई मौके पर मौके पर ही फोन के मामलों को रखकर समस्याओं के निदान का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश सचिव राजिंद्र शर्मा ने किया।