राजोरी। शहर के खेवरा निवासी खादिम हुसेन मूल पूर से चंडीमड़ पुंछ निवासी पिछले कई वर्षों से लापता था। अपने परिवार सहित शहर के खेवरा क्षेत्र में रह रहे थे। करीब 80 वर्षीय खादिम हुसैन सोमवार की सुबह अपने घर से किसी काम के लिए बाजार गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार ने उन्हें अपने स्तर पर हर जगह तलाश किया। लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चला। वहीं, मंगलवार की सुबह उनके शव को जिला अस्पताल के पीछे एक खेत मे पड़ा देखा गया। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने परिवार को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा महमूद अहमद के अनुसार मृतक के चेहरे पर घाव थे। उनके शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के एक बोर्ड ने किया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर पता लगाने का काम भी जारी है। वहीं, परिवार ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है।