जम्मू। उत्तर रेलवे के मुख्य मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओएम) एएस उपाध्याय ने शनिवार को जम्मू-तवी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने यहां दी जा रही सुविधाओं का हाल देखा। जरूरी निर्देश दिए। रिपोर्ट तैयार करने के बाद संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी। डीटीएम नवीन कुमार के मुताबिक अमरनाथ यात्रा को देखते हुए भी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को विकसित किया गया है। स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चलाई जा रही हैं। उन्होंने पहले से परिसर में मौजूद लेकिन इस्तेमाल में नहीं लाए जा रहे बायो टायलेट्स के मसले को भी दिखवाने की बात कही।