नौशेरा (ब्यूरो) । बुधवार को बिना अनुमति के गैरहाजिर हुए एक बीएसएफ जवान की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। वीरवार को पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ने बीएसएफ के 152 बटालियन के कांस्टेबल नावल सिंह पुत्र नन्हू सिंह निवासी छत्तीसगढ़ बुधवार को बिना किसी अनुमति के गैर हाजिर हो गए जिसके बाद पुलिस थाने मे कांस्टेबल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।