फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर सुलझाई चोरी की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। राजेश कुमार निवासी हटली ने लखनपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी की अज्ञात लोगों ने उसकी मिनी बस से बैटरी, जैक, राड, स्पीकर, म्यूजिक सिस्टम सहित दस हजार की नगदी चुरा लिया है। थाना प्रभारी कुलवीर सिंह की देखरेख में पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जिसके बाद पुलिस तीन युवकों तक पहुंची। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी युवकों ने अपना गुनाह कुबूल लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान कृष्ण सिंह उर्फ अंकू निवासी बसंतपुर, हरबंस लाल निवासी धन्ना व अनंत कुमार निवासी धन्ना के रुप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें