जम्मू। शहर के सिद्धड़ा इलाके में एक सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी। लेह के रहने वाले मोहम्मद शफी का सिद्धड़ा में घर है। वह लेह गए हुए थे। उन्होंने अपने पड़ोसी अदनान को देखरेख के लिए घर की चाबी दी हुई थी। अदनान ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि घर से कई तरह का जरूरी सामान चुराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो