जम्मू । बुरहान वानी की पहली बरसी पर उसके पिता मुजफ्फर वानी ने घाटी में शांति और एकता स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने एक संदेश में लोगों से कहा कि कि बेटे की बरसी पर वह किसी तरह की अप्रिय घटना या हिंसा नहीं चाहते। बताते चलें कि बुरहान की पहली बरसी पर किसी तरह की हिंसा से बचने के लिए कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।