जम्मू (ब्यूरो)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जम्मू पश्चिम के विधायक सत शर्मा ने वीरवार को सुभाष नगर में बिजली विभाग की ओर से तैयार किए गए 10 एमवीए के पावर स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने सिस्टम एंड आपरेशन विंग के चीफ इंजीनियर से कहा कि वे स्टेशन को जल्द कमीशन करें। शर्मा ने कहा कि पावर स्टेशन के कमीशन होने के बाद पटोली, रिहाड़ी, सुभाष नगर, सरवाल, विकास नगर, लक्ष्मी नगर, शिव नगर और इसके आसपास की कालोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कनाल रोड पर भी नये पावर स्टेशन का जल्द निर्माण किया जाएगा और इससे गुढ़ा, शक्ति नगर, बख्शीनगर, ए जी आफिस और इसके आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।