फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दोहरीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव कोटली शाहदौला में समाज सेवक नरेंद्र शर्मा सतवारी से आरएसपुरा तक सड़क के दोहरीकरण के कार्य में तेजी लाए जाने की मांग की। उनके अनुसार पहलेे चरण में इंदिरा नगर से मीरां साहब कस्बे तक सड़क का चौड़ीकरण करने पर दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका कार्य पुरा नहीं किया जा सका है। सड़क के मध्य कई स्थानों पर डिवाईडर नहीं बनने के साथ सड़क पर तारकोल डाल पक्का नहीं किया गया है। अब कुल्लियां से कोटली शाहदौला तक सड़क के दोहरीकरण का कार्य आरंभ करने पर सुस्त रफ्तार से कार्य हो रहा है। आए दिन जाम लगने पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नरेंद्र शर्मा ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीडब्लयूडी विभाग को चाहिए कि कम से कम दो शिफ्टाें में कार्य करवाया जाए। ताकि सड़क का दोहरीकरण होने पर आए दिन घट रही दुर्घटनाएं न घटें। कहीं पर सड़क के किनारों पर केबल डाले जाने का कार्य चल रहा है तो कही सड़क का दोहरीकरण का कार्य। सड़क के किनारों पर लगे अधिकतर वृक्ष गिरने के कगार पर हैं। इनकी कटाई नहीं की जा रही है। इन दिनाें ट्रक, ट्रालियों व दूसरे वाहनों पर पराली लदी होने पर वृक्ष की टहनियां टूट गई हैं। उन्हाेंने कहा अगर सड़क के दोहरीकरण के कार्य में तेजी नहीं लाई गई तोे क्षेत्र के ग्रामीण राज्य सरकार की गलत नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुरषोतम शर्मा, चरण सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें