अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में मंगलवार रात तीस वर्षीय व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा मंगलवार को हुए सड़क हादसे के घायल करतार चंद (19) निवासी लदवाल बटौत की उपचार के दौरान जीएमसी में मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तीसरा हादसा बाडी ब्राह्मणा इलाके में हुआ। यहां कार की टक्कर से आकाश (2) निवासी मध्यप्रदेश गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। जीएमसी के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दिया है। चौथी घटना में बिलावर इलाके में चार सितंबर को हुई थी। यहां अरमाली (80) निवासी बिलावर का सड़क दुर्घटना के बाद जीएमसी में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।