अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली गुल रही। आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर जारी कार्य के चलते जानीपुर कालोनी, अपर रूपनगर, चिन्नोर, दुर्गा नगर, डोगरा नगर, लोअर रूपनगर, बूटा नगर, सारिका विहार और इसके आसपास के इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। सुबह आठ बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे बहाल हुई। महेशपुरा, रिहाड़ी, बख्शीनगर व इसके आसपास की कालोनियों में सुबह सात बजे गुल हुई बिजली 11 बजे के बाद ही बहाल हुई। वहीं, गर्मी और उमस बढ़ने से एसी का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। बिजली ढांचे पर ओवरलोड बढ़ने से कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने की भी सूचना है।