फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विभिन्न सड़क हादसों में सोमवार को एक एसपीओ और एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ही इलाज के लिए जीएमसी लाया गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार एसपीओ सुरेश गुप्ता (29) निवासी नानक नगर डीआईजी आफिस में कार्यरत है, सोमवार सुबह सुरेश अपनी मोटरसाइकिल पर डोगरा चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर से जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही एक चार पहिया निजी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इसके बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं दूसरा मामला कनाल रोड का है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल सोहन सिंह (35) निवासी रामगढ़ को एक दो पहिया वाहन सवार ने टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों ही घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बनी हुई है। वहीं दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें