जम्मू। जम्मू कश्मीर एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग विकास कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन बलवीर राम रतन ने संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश जारी किए कि वह लोन वापिस न करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। बलवीर राम ने जम्मू जिले में लोन की रिकवरी के दर्जे की समीक्षा की और कारपोरेशन की वित्त और फिजिक्ल उपलब्धियों की भी जानकारी हासिल की। जिला मैनेजर जोगेंद्र पाल ने बताया कि आठ लोन केसों में 9.50 लाख की राशि का लोन साल के पहली तिमाही में दिया गया। वहीं 20.67 लाख की राशि की लोन रिकवरी हुई है।