फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहकह कहकहकह कहक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना का गश्ती वाहन पलटा, 13 घायल
विज्ञापन

रामबन। बनिहाल इलाके में एक सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब एक दर्जन सैन्य कर्मी घायल हो गए। हादसे के पांच घायलों को एयरलिफ्ट कर तथा सात को एंबुलेंस से सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया। हादसा तब हुआ, जब सेना का वाहन पेट्रोल पर था। 12 राष्ट्रीय रायफल के जवान वाहन में गश्त कर रहे थे। बनिहाल के रत्तन बास के पास फोरलेन का काम चल रहा था। यहां सैन्य वाहन जब बनाए जा रहे पुल से गुजरा, तो पलट गया। वहीं पुल पर काम करने वाले करीब एक दर्जन मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसे में सेना के दर्जन भर जवान घायल हो गए। अधिकतर के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। घायलों में सूबेदार राजू मीनिया, दशरथ, घनश्याम मीनिया, रियाज राना, दलीप कुमार, एसए खान, शिवम, जीवन, मंजीत विमल, अनिल कुमार, संजीव कुमार, अमनदीप, मंदीप कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें