जम्मू। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को वापस भेजे जाने की मांग की। कहा कि बीते दो साल से जम्मू और इसके आस-पास अवैध रूप से रह रही जनसंख्या में इजाफा हुआ है। अफसोस जताया कि फर्जी आधार कार्ड के सहारे इनमें से कईयों ने पक्के घर भी बनवा लिए हैं। रियासत सरकार की तरफ से इन्हें वापस भेजे जाने के मुद्दे पर जीओएम गठित किए जाने को उन्होंने केवल आंखों में धूल झोंके जाने की संज्ञा दी। भाजपा-पीडीपी गठबंधन पर निशाना साधा।