फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजोरी।
बुद्धल क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले करीब दो हफ्ताें से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई है। लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन देकर वापस भेज दिया। इसलिए मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें