अगर आप टीचर बनना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर हैं, बस इसके लिए आवेदन सही समय पर कर दें।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। रीट के लिए आवेदन 30 नवंबर तक ही किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी http://rajeduboard.gov.in/reet2017 पर जाकर अपना आवेदन भर सकते हैं।
रीट का आयोजन 11 फरवरी 2018 को राज्यभर में किया जाएगा। दो पारियों में परीक्षा होगी। द्वितीय स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और प्रथम स्तर की परीक्षा दोपहर 2:30 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी। रीट की वेबसाइट से 1 फरवरी को प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।
आवेदन भरने के बाद चालान मुद्रित कर निर्धारित बैंकों की शाखा पर शुल्क जमा करवाया जाना है। यह शुल्क 6 नवंबर से 27 नवंबर तक करवाया जा सकेगा। प्रथम स्तर या द्वितीय स्तर दोनों में एक परीक्षा के लिए शुल्क 550 रुपए है। जबकि दोनों परीक्षाओं के लिए 750 रुपए शुल्क निर्धारित है।