फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से 7 अक्टूबर तक इन जिलों में होगी बारिश

Mon, 03 Oct 2022 04:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर समेत पूरे राजस्थान में सूर्य की तपिश बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश भर में सूर्य की तपिश बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। फिलहाल, बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में दिन-ब-दिन सूर्यदेव की तपिश का असर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मौसम शुष्क होने से उमस से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। कई जिलों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मेघ बरसने के आसार...
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में चार से सात अक्टूबर तक कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी हिस्सों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून विदा हो गया है। भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में चार से सात अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दरअसल, गुजरात और पाकिस्तान से लगते हिस्से में एक एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से दोबारा पश्चिमी हवाओं का असर तेज होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके चलते बारिश भी होगी।


बीते दिन तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड...

  • रविवार को आठ जिलों का दिन का तापमान 37.0 डिग्री या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। 
  • सबसे अधिक दिन का पारा टोंक 39.4 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
  • श्रीगंगानगर का 38.7 डिग्री।
  • फलौदी का 38.2 डिग्री।
  • करौली का पारा 38.0 डिग्री।
  • संगरिया का 37.7 डिग्री।
  • बीकानेर का 37.2 डिग्री।
  • चूरू का 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • जयपुर के दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई। दिन का पारा 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें