प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल ही में हुए उदयपुर दौरे ने मेवाड़ की और सभी का ध्यान खींचा। पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की स्कूली शिक्षा की उपलब्धियों का खूब बखान किया।
लेकिन इसी उदयपुर जिले में एक गांव ऐसा भी है जहां मानसून सीजन में बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल तक का सफर तय करना होता है। यहां के मावली क्षेत्र के भॉंसोल में प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को घुटनों-घुटनों तक जमा पानी को पार करना होता है।
स्कूल प्रधानाचार्य के अनुसार यह क्षेत्र पहाड़ी से घिरा वह यहां नजदीक ही एक एनीकट है।