फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हैवानियत, निर्वस्त्र कर बेटी को गांव में घुमाया, गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
क्राइम।
विज्ञापन
बांसवाड़ा के शंभूपुरा गांव में ढोल बजाकर युवक-युवती को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने और दोनों के साथ मारपीट के मामले में युवती के पिता सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करवाया है। वहीं, पीड़ित युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस घटना के दौरान स्थानीय गांव वालों ने वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है, जिससे अब वह सुरक्षित है। वीडियो के आधार पर पाया गया कि युवक-युवती को निर्वस्त्र कर घुमानेवालों में युवती का पिता भी शामिल था। इस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की एफआईआर पीड़ित युवक की ओर से दर्ज कार्रवाई गई थी। निर्वस्त्र कर घुमाने के दौरान गांववालों ने युवक व युवती की डंडों से पिटाई भी की थी। इससे दोनों की स्थित बिगड़ गई थी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है युवक-युवती चचेरे भाई-बहिन हैं और प्रेम प्रसंग के चलते गांव से भाग गए थे। उसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें गुजरात से लाकर अमानवीय सजा दी। दोनों को पहले बुरी तरह पीटा गया। उसके बाद गांव में ढोल बजाकर निर्वस्त्र घुमाया गया। वहीं, लड़की परिजनों ने 80000 रुपए में उसका गांव के ही एक अन्य युवक गोविंद से नातरा कर दिया।

युवक-युवती के निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो जब वायरल हुआ, तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


साथ ही, राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वप्रसंज्ञान लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें