फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में बेकाबू हालात: उदयपुर में संक्रमण दर 30 फीसदी तक पहुंची, एक दिन में मिले 4401 केस

Sun, 11 Apr 2021 04:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • बीकानेर में हालत बिगड़ते देख नाइट कर्फ्यू लागू
  • सबसे ज्यादा संक्रमण वाले 12 राज्यों में शामिल
विज्ञापन
city place udaipur - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जिन 12 राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा तीव्र है, उनमें राजस्थान भी शामिल है। इसमें भी लेक सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां संक्रमण दर 30 फीसदी तक पहुंच गई है। प्रत्येक 100 परीक्षण में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है राजस्थान के प्रमुख शहरों के हालात...

विज्ञापन


राज्य में बीते 24 घंटे में 4401 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चार जिलों में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। इनमें जयपुर में 657, जोधपुर में 599, कोटा में 599 और उदयपुर में 527 मरीज मिले हैं। बीकानेर में मरीज बढ़ने के बाद रविवार से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। राज्य में अब तक 3 लाख 85 हजार 688 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 2916 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय केस 10 दिन में तीन गुना बढ़े
दूसरी लहर में तेज संक्रमण का असर यह हुआ कि सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई। बीते 10 दिन में सक्रिय मामले तीन गुना बढ़ गए हैं। राज्य में सक्रिय मामले पहली बार 28 हजार के करीब पहुंच गए। राज्य में एक अप्रैल को सक्रिय मरीज 9563 थे। 10 दिन में ये 10 गुना से ज्यादा बढ़े हैं। इस कारण अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। 
विज्ञापन


कहां कितनी संक्रमण दर
उदयपुर में प्रत्येक 100 कोरोना टेस्ट में से 30 पॉजिटिव निकल रहे हैं। इस तरह हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। कोविड अस्पतालों के 66 फीसदी  बेड फुल हो गए हैं। कोटा में संक्रमण दर 22%, जोधपुर में 15% और जयपुर में 8.8% है। 
विज्ञापन


तेजी से हो रहा टीकाकरण
राजस्थान में कोरोना टीकाकरण भी तेजी से हो रहा है। अब तक 98.72 लाख टीके लग चुके हैं। रविवार को आंकड़ा एक करोड़ के पार हो पहुंच जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें