जयपुर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष पर उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
आज शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगी हुई थी। इनमें अधिकांश वे लोग थे जिनके खिलाफ पुलिस ने 31 दिसंबर की रात कार्रवाई की थी।
जयपुर में नए साल का जश्न धूमधाम से मना। इस दौरान लोगों ने जमकर शराब पी और फिर सड़कों पर निकले। पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुस्तैद थी। धड़ाधड़ चालान काटे और वाहन जब्त करने की कार्रवाई की। आज ये लोग अपने वाहन छुड़वाने और जुर्माना भरने अजमेरी गेट स्थित यादगार पहुंचे। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की रात शहर में पांच हजार से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
इस दौरान 185 वाहन भी जब्त किए गए। इन वाहनों के चालक कुछ ज्यादा ही नशे में थे। इस बार पुलिस ने शहर के चप्पे चप्पे पर नाकाबंदी कर रखी थी और शांतिभंग के आरोप में सैंकड़ों हुड़दंगियों को भी गिरफ्तार किया था।