उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में लगातार हुई बच्चों की मौत ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। ऐसा ही कुछ राजस्थान के बांसवाड़ा में भी हो रहा है।
पिछले करीब दो माह में यहां के प्रमुख सरकारी अस्पताल में 80 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को तीन घंटे के दौरान चार और नवजात ने भी दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार जिन नवजातों की मौत हुई है वह अलग-अलग अस्पतालों से रैफर होकर आए थे। चिकित्सकों के अनुसार नवजातों की मौत का प्रमुख कारण मासूमों का कमजोर होना है।
वहीं इससे पूर्व भी प्रसूताओं में पोषक तत्वों की कर्मी और कमजोर पैदा हो रहे नवजात के कारण यहां प्रतिदिन मौत हो रही है।