फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: पश्चिमी राजस्थान में गरजेंगे बादल, मौसम विशेषज्ञों ने आंधी-बारिश की जताई संभावना

Tue, 06 Apr 2021 03:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में  पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
  • न्यूनतम तापमान 17.4 से लेकर 26.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा
  • अधिकतम तापमान 37 से लेकर 43.4 डिग्री सेल्सियस के बीच किया गया दर्ज 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सुहावने मौसम का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में मंगलवार दोपहर बाद या रात के समय कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ ही तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। 

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी राजस्थान में दबाव क्षेत्र बनने से मंगलवार दोपहर बाद या रात के समय पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि सात अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा, जिसके बाद एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों को सलाह दी, ‘जो फसलें कटकर तैयार हो चुकी हैं या खलिहान में अब भी पड़ी हैं, उनका भंडारण सुरक्षित स्थान पर कर लें।’
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, जालौर, नागौर, चूरू जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना भी जताई है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें