फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का यह हाल देख रह गए हक्के-बक्के

Mon, 24 Jul 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ घंटों बाद घर लौटे तो सभी घर की हालत देखकर चौंक गए। यहां घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और लाखों के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन


मामला कोटा शहर से जुड़ा है। यहां के रामपुरा कोतवाली थाना इलाके में आज दिनदहाड़े चोर सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर गए। गुलाबबाड़ी स्थित मकान में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित अजय ने बताया कि वह अपने परिवारजनों के साथ तलवंडी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ घंटों बाद जब लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले। फिलहाल उन्होंने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। यहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें