भारत पाकिस्तान बार्डर पर बिना अनुमति इजरायल के तीन लोगों द्वारा ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से लगते जैसलमेर जिले में तीन इजरायली युवक फोटो खींचने के लिए प्रतिबंधित इलाके में ड्रोन कैमरा उड़ा रहे थे। जैसे ही स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन इजरायली युवक एलोन अर्लिच, जार्ज कौजी और नाएन फ्राइडसटाइन को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि ये तीन बिना अनुमति यहां ड्रोन कैमरे से शूटिंग कर रहे थे। अब तीनों से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूछताछ जारी है, जिसे अब तक मीडिया को नहीं बताया गया है।