फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएससी का धोखा! ब्लाइंड छात्र की नौकरी की आस तोड़ी

Thu, 06 Apr 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राकेश कुमार जांगिड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आरपीएससी एक ब्लाइंड अभ्यर्थी की नौकरी की आस को तोड़ने में लगा हुआ है। मामले के तहत इस ब्लाइंड अभ्यर्थी ने नौकरी पर लगने के लिए पेपर दिया और आरपीएससी ने उसे एबसेंट बता दिया है, जिससे वह अभ्यर्थी ठगा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एलडीसी-2013 भर्ती परीक्षा में ब्लाइंड अभ्यर्थी राकेश कुमार जांगिड़ भी शामिल हुए थे। राकेश का रोल नम्बर 181046 था और परीक्षा केन्द्र जयपुर के सीकर रोड स्थित गांधी बाल निकेतन मिला। सुबह 9 से 12 बजे तक जनरल नाॅलेज और दोपहर 2 से 5 बजे तक जनरल हिन्दी व जनरल इंग्लिश का पेपर हुआ था। राकेश ने बताया कि कुछ समय बाद आयोग से फोन आया कि उसने परीक्षा दी या नहीं दी। इस पर उसने दोनों पेपर की ओएमआर कॉर्बन कॉपी और परीक्षा देने के साक्ष्य भी होने की बात कही। इसके बाद उसे आयोग कार्यालय बुलाया गया।

राकेश ने 20 जनवरी 2017 को आयोग जाकर सचिव के नाम प्रार्थना पत्र और दोनों प्रश्न पत्रों की ओएमआर शीट की कार्बन काॅपी दी। जिसकी रिसिव्ड भी उसे मिली और कहा कि परिणाम के बाद उसका परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि परिणाम जारी हुआ, लेकिन परिणाम में उसे अनुपस्थित घोषित कर दिया। उसने आयोग चैयरमेन ललित के. पंवार को भी परिवेदना बताई, लेकिन उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को भिजवाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

उधर, जब इस संबंध में आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं तो खाना खा रहा हूं। इतने अभ्यर्थी होते हैं किस—किसका ध्यान रखें। उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ से बात कीजिए। जब उपसचिव राठौड़ को काॅल किया गया, तो उन्होंने भी जानकारी नहीं होने की कही। वहीं, आयोग चैयरमेन ललित के. पंवार भी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें