फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर हमला करने वाले को 10 साल सजा

Fri, 09 Jun 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए 100 रुपए नहीं देने पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को न्यायालय ने शुक्रवार को सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी को दस साल के कठोर कारावास और 27 हजार रुपए के जुर्माने से दण्डित किया।
विज्ञापन


अपर लोक अभियोजक जीतमल प्रजापति ने बताया कि 16 अगस्त 2013 को शीशाखान पीर रोड निवासी मुन्ना अब्बासी कहीं जा रहा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले मोहम्मद सलमान ने शराब के लिए उससे 100 रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर सलमान ने जेब से चाकू निकाला और मुन्ना अब्बासी पर वार कर दिया। इससे मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुन्ना के पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की ओर से चार्जशीट पेश करने के बाद अभियोजन पक्ष ने 9 गवाह, 17 दस्तावेज और 1 आर्टिकल प्रदर्शित करवाया। जिसके आधार पर न्यायाधीश सुरेन्द्र ने आरोपी सलमान को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं में दस साल की सजा और 27 हजार के जुर्माने से दण्डित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें