सीमा पार से घुसपैठ की आशंका को लेकर जारी अलर्ट के बाद बरती जा रही सावधानी से भारत-पाक बॉर्डर पर आज एक संदिग्ध पकड़ा गया।
सुरक्षा एजेंसियां इस शख्स से पूछताछ में जुट हैं कि आखिर वह यहां तक कैसे पहुंचा। घटना पाकिस्तान बॉर्डर से लगते जैसलमेर जिले की है। यहां ईद के मौके पर सुरक्षा एजेंसियों को खास सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत बीती देर रात बॉर्डर सिक्योरिटी एजेंसी ने यहां स्थित कुंजाड़ली गांव में एक व्यक्ति को संदिग्ध मानकर रोका और उससे पूछताछ की।
इस पर उसने अपना नाम सौरभ उर्फ सौराब बताया। सौरभ मूलत: मध्यप्रदेश का रहने वाला है। इतनी जानकारी सामने आने के बाद बीएसएफ जवानों ने अधिकारियों को इस सम्बंध में बताया है। अब सभी जांच और सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध व्यक्ति से आगे की पूछताछ में जुटी हुई हैं।