राजस्थान की राजधानी जयपुर में आने वाले जवाहर सर्किल थाने की हवालात में देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम अंकित त्यागी बताया जा रहा है। त्यागी को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पकड़ा था और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अभी अनुसंधान में लगी है DS मीना CO मौके पर पहुंच चुके हैं। युवक की मौत कई सवाल खड़े करती है, थाने में उस समय पुलिस कहां थी, ड्यूटी पर कौन था, फंदा लगाने के लिए रस्सी कैसे बनाई? ये सब बातें अभी राज हैं, परंतु जयपुर पुलिस के नाम पर एक और काला अध्याय जुड़ गया है।