फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों हड़ताल से नहीं बनी बात तो उठाएंगे ये कदम

Mon, 21 Aug 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में कल देश के 10 लाख बैंक कार्मिक हड़ताल पर रहेंगे। इससे लेन-देन व्यवस्था भी ठप रहेगी।
विज्ञापन


यूनाईटेड फाॅरम आॅफ बैंक यूनियन के बैनर तले यह हड़ताल की जा रही है। यूनाईटेड फाॅरम आॅफ बैंक यूनियन के जिला सचिव अरविंद मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार बैंककर्मियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। इसके विरोध में मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। अधिकांश बैंकों व कार्मिकों ने उन्हें समर्थन दे दिया है। इससे 10 लाख कार्मिकों के हड़ताल पर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ाने, नोटबंदी के दौरान बैंककर्मियों की मेहनत का मेहनताना नहीं मिलने, बड़े घरानों द्वारा लोन चुकता नहीं करने व सरकार द्वारा पैरवी करने, छोटी बचतों पर कटौती करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैंककर्मी विरोध जताएंगे। यदि इसके बाद भी बात नहीं बनी तो अनिश्चितकाल के लिए बैंक पर ताले जड़ दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें