फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी और खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस में मंथन आज से

Mon, 22 May 2017 10:41 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट और अशोक गहलोत
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव अविनाश पांडे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया पार लगाने के लिए सोमवार से जोर आजमाइश प्रारंभ करेंगे। सोमवार से प्रदेश कांग्रेस मंथन करेगी और जिलेवार नेताओं से पांडे मुलाकात करेंगे। पहले दिन प्रदेश के 12 जिलों के नेता अविनाश पांडे, सचिन पायलट और रामेश्वर डूडी से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुलाकात करेंगे। जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान व आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। यह मंथन तीन दिन चलेगा। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेंस आपसी खींचतान व गुटबाजी का शिकार है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के खेमे बन जाने से विधायकों व कार्यकर्ताओं में निराशा भी है। गौरतलब है कि हाल ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसमें चुनावों के साथ प्रदेश में पार्टी के हालात पर भी मंथन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें