गर्मियों में रेलवे पर यात्री भार अचानक बढ़ जाता है। न केवल परीक्षाओं बल्कि ग्रीष्मावकाश के चलते पैसेंजर्स की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने भी तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसमें रेलवे की ओर से अतिरिक्त स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
चलेगी ये स्पेशल ट्रेंन
1. जयपुर-शालीमार-जयपुर (13 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल जयपुर से 4 अप्रेल से 27 जून तक एंव शालीमार से 2 अप्रेल से 25 जून तक
2.अहमदाबाद-दिल्ली सराय-अहमदाबाद (12 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल अहमदाबाद से 14 अप्रेल से 30 जून तक एवं दिल्ली सराय से 15 जून से 1 जुलाई
3. हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद (18 ट्रिप) साप्ताहिक किराया स्पेशल हैदराबाद से 2 मार्च से 29 जून तक एवं जयपुर से 4 मार्च से 1 जुलाई तक
4. जम्मूतवी-उदयपुर-जम्मूतवी (06 ट्रिप) साप्ताहिक किराया स्पेशल जम्मूतवी से 22 फरवरी से 29 मार्च तक एवं उदयपुर से 23 फरवरी से 30 मार्च तक
5. गांधीधाम-जालंधर कैन्ट-गांधीधाम (07 ट्रिप) साप्ताहिक किराया स्पेशल गांधीधाम से 16 अप्रेल से 28 मई तक एवं जालंधर कैन्ट से 18 अप्रेल से 30 मई तक
6.जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर (13 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल जयपुर से 4 अप्रेल से 27 जून तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 5 अप्रेल से 28 जून तक
7.अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर (13 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल अजमेर से 1 अप्रेल से 24 जून तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 2 अप्रेल से 25 जून तक
8.अजमेर-दिल्ली कैन्ट-अजमेर (39 ट्रिप) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल अजमेर से 2 फरवरी से 30 जून तक एवं दिल्ली कैन्ट 2 अप्रेल से 30 जून तक
9.जोधपुर-हरिद्वार-जोधपुर (13 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल जोधपुर से 3 अप्रेल से 26 जून तक एवं हरिद्वार से 4 अप्रेल से 27 जून तक
10. बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर (13 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल बीकानेर से 6 अप्रेल से 29जून तक एवं हरिद्वार से 7 अप्रेल से 30 जून तक