फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती सर्दी में फुटपाथ पर सो रहे लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान, यूं कहा Happy New Year

Mon, 01 Jan 2018 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लोगों को कंपल देते युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए साल के आगाज में देर रात तक डीजे और चमचमाती रोशनी के बीच जश्न में लोग डूबे रहे। इसी बीच कुछ युवा ऐसे भी रहे जिन्होंने सड़क पर सो रहे लोगों को कड़कड़ाती सर्दी में राहत पहुंचाई और उन्हें हैप्पी न्यू ईयर कहा।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा जिले से जुड़ा है। यहां कुछ युवाओं ने ना सिर्फ फिजुलखर्ची रोकने का संदेश दिया बल्कि फुटपाथ पर सोने वाले गरीब परिवारों के कड़कड़ाती सर्दी में राहत पहुंचाई।
इन युवकों ने सड़क पर सो रहे लोगों को कम्बल ओढ़ाकर सहायता प्रदान की। कोटा शहर के घंटाघर क्षेत्र के रहने वाले ये युवक रातभर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमे और फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में इन्हें देखा और बदल गया मन

कंबल वितरित करते युवक - फोटो : amar ujala
इमरान कुरैशी और उनके साथियों का कहना है कि पहले तो उन्होनें पार्टी और जश्न मनाने की तैयारी के बारें में सोचा, लेकिन वह जब रात में बाजार में निकले तो उनकी नजर गरीब व निर्धन लोगों पर पड़ी जो फुटपाथ पर कड़ाके की ठंड के बीच सो रहे थे।

उसी वक्त सभी साथियों ने निर्णय लिया कि वे नए साल की पार्टी नहीं करके ठिठुरते लोगों को राहत पहुंचाएंगे। इसी क्रम में इमरान और उनके साथियों ने कई जगहों पर घूमकर करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें