सीकर जिले में बकरा व्यापारियों से कोटपुतली में बड़ी लूट का मामला सामने आया है। दिल्ली से बकरे बेचकर सीकर लौट रहे व्यापारियों से कोटपुतली में कुछ लुटेरों ने 85 लाख रुपए की लूट की है।
विज्ञापन
इस मामले की खबर फैलते ही सीकर के अन्य बकरा व्यापारियों ने इसके विरोध में बकरा मंडी को बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। जानकारी के अनुसार व्यापारी शनिवार रात को सीकर से दिल्ली बकरा बेचने गए थे। बताते हैं वह सोमवार को बकरा बेचकर ट्रक से वापस सीकर आ रहे थे। इस दौरान कोटपूतली के पास कुछ लोगों ने उनका ट्रक रुकवा लिया और उनके पास रखे 85 लाख रुपए लूट लिए। व्यापारियों ने जब लूट की जानकारी शहर के अन्य व्यापारियों को दी, तो उन्होंने शहर की बकरा मंडी को बंद कर दिया साथ ही मंडी में प्रदर्शन करने लगे।
व्यापारियों के साथ हुई इतनी बड़ी लूट की जानकारी होते ही पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक व सभापति जीवण खां भी प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के पास पहुंचे और इस घटना की पूरी जानकारी से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।