पुलिस ने जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए 6 युवतियों और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक के जरिये यह कार्रवाई की।
कोटा के उद्योग नगर थाना पुलिस ने रायपुर में आज दो अलग-अलग मकानों पर दबिश दी। जहां से 6 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इन युवतियों से देहव्यापार कराने वाले दो दलालों को भी पकड़ा है। यह कार्रवाई प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने की। चौहान ने बताया कि पहली कार्रवाई रायपुर में एक निजी अस्पताल के पीछे सूनसान इलाके के एक मकान में की, जहां से राजू गुर्जर, सुनीता गुर्जर, मंजू माली को पकड़ा। इनमें से राजू और सुनीता पति-पत्नी है। वहीं, दूसरी कार्रवाई डायमण्ड सिटी के एक मकान में की, जहां से सलमा, सुनीता, सीमा, मोहिनी और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया। शहर से दूर सुनसान इलाके में फाॅर्म हाउस जैसी जगह पर पिछले कई दिनों से यह गोरखधंधा चल रहा था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में जुट गई है।