फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट को उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया जाए, बोले कांग्रेसी

Mon, 06 Nov 2017 05:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
स‌‌चिन पायलट
विज्ञापन
राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पीसीसी चीफ सचिन पायलट को लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई है। यह मांग अजमेर के लिए की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आज यहां इंडोर स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस के अजमेर सहप्रभारी सुनिल पारवानी और सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में लोकसभा के उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार भी बैठक में रखे। पदाधिकारियों ने इस दौरान सहप्रभारी के समक्ष एक बार फिर प्रमुखता से पीसीसी चीफ सचिन पायलट को चुनावी मैदान में उतारने की मांग की।

बैठक में आगामी 8 नवम्बर को नोटबंदी की वर्षगांठ को काला दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि भाजपा नोटबंदी की वर्षंगाठ पर जश्न मना रही है जबकि इस नोटबंदी के कारण कई लोगों की जान तक गई थी। कांग्रेस नोटबंदी से शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें