फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकरार : राजस्थान कांग्रेस में घमासान जारी, पायलट समर्थकों ने गहलोत के मंत्री को गांव से भगाया

Tue, 01 Jun 2021 08:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भरतपुर के जसपुरा मोरोली का जहां  राजस्थान सरकार के मंत्री और गहलोत के करीबी भजनलाल जाटव एक कॉलेज का उद्घाटन करने जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में ही दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पायलट और गहलोत समर्थक आमने-सामने मूड में दिख रहे हैं। ताजा वाकया है भरतपुर के जसपुरा मोरोली का जहां  राजस्थान सरकार के मंत्री और गहलोत के करीबी भजनलाल जाटव एक कॉलेज का उद्घाटन करने जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में ही दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। विरोध तेज होता देख मंत्री किसी तरह बचते-बचते गांव पहुंच गए। लेकिन वहां भी पायलट के समर्थक आक्रोशित नजर आए। इसके बाद मंत्री जी को आनन-फानन में कॉलेज से भी भागना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि पहले भजनलाल जाटव सचिन पायलट गुट के विधायक थे और सचिन पायलट ने ही टिकट दिलवाया था। लेकिन जब पायलट और गहलोत के बीच विवाद हुआ तो जाटव ने गहलोत का साथ दे दिया और इसके बाद से ही जाटव पायलट समर्थकों के निशाने पर थे।

फिर से बढ़ने लगा है विवाद 
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से पिछले साल जैसे हालात नजर आने लगे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के साथ अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक विधायकों का भी धर्य जवाब देने लगा है। दोनों गुटों के विधायक मंत्रिमंडल विस्तार चाहते हैं लेकिन इसमें देरी होने की वजह से विधायकों में नाराजगी बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें