फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Paper Leak: नकल करने वाले कैंडिडेट ताउम्र नहीं दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, सरगना का गिरफ्तारी वारंट जारी

Sat, 07 Jan 2023 08:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के नकल गिरोह में शामिल 46 परीक्षार्थियों को आजीवन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने से डिबार कर दिया गया है। पेपर लीक के सरगना भूपेंद्र बिश्नोई और सुरेश ढाका का गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया गया है। इनकी संपतिया जप्त करवाने की भी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
नकल गिरोह के आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि हाल ही में हुई द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा के संबंध में 23 दिसम्बर को नकल गिरोह के खिलाफ दो केस दर्ज करते हुए। कुल 57 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया है। इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 46 परीक्षार्थियों के संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर को उनकी सूचना भिजवाकर उनको आजीवन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने से डिबार करने का आग्रह किया गया। जिस पर चयन बोर्ड ने सभी 46 परीक्षार्थियों को आजीवन राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं से डिबार कर दिया है। 

विज्ञापन

 
पेपर लीक सरगनाओं के खिलाफ जारी करवाए गिरफ्तारी वारंट
प्रकरण के फरार सरगना जालोर के भूपेन्द्र विश्नोई और सुरेश ढाका के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वांरट जारी करवाकर जाकर दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 


पेपर सरगनाओं की सम्पत्तियों को जब्त कराने की कार्यवाही शुरू

वांछित आरोपी भूपेन्द्र विश्नोई, सुरेश ढाका और उनके परिवार के स्वामित्व की जो सम्पत्तियां और जमीन हैं। उन्हें अपराध धारा 12 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा  (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम 2022 के तहत अनुचित साधनों से अर्जित होना प्रथम दृष्टया पाया गया है। इसलिए दोनों अपराधियों की संपतियों को सरकार जब्त करने की एडवांस कार्यवाही कर रही है। इन अपराधियों की अवैध तरीको से अर्जित अन्य संपतियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिन्हें भी नियमानुसार जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें